गोपालगंज, अगस्त 22 -- Gopalganj News: गोपालगंज। पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने के अब तक के सारे प्रयास विफल साबित हुए हैं। सिंगल यूज पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद जिले में इसका इस्तेमाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के मुख्य बाजार, चौराहों और सब्जी मंडियों से लेकर गली-मोहल्लों तक दुकानदार ग्राहकों को सामान पॉलीथिन में ही दे रहे हैं।

स्थिति और भी चिंताजनक देहाती बाजारों में स्थिति और भी चिंताजनक है। यहां प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित जांच की कमी साफ दिखाई देती है। शहर के नालों में फंसी पतली प्लास्टिक थैलियां और जगह-जगह लगे कचरे के ढेर इसके बेरोकटोक इस्तेमाल की गवाही दे रहे हैं। सफाई के दौरान नालों से बड़ी मात्रा में पॉलीथिन निकलने से जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित होती है। बारिश के...