गोपालगंज, अक्टूबर 25 -- Gopalganj News: उचकागांव, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के दहीभाता संत मोड़ पर पूर्व मुखिया अवधेश तिवारी उर्फ चुन्नू तिवारी के बगीचे से चोरी-छिपे हरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हरे पेड़ों की लकड़ियों से लदी एक ट्रॉली जब्त कर ली। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले में पूर्व मुखिया के भाई राजीव नयन तिवारी के आवेदन पर नगर थाना क्षेत्र के रफी इंदरवां स्थित बनवा टोला निवासी आलम मियां उर्फ बुद्धू मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...