Gopalganj News: पुलिस बता ठगने की कोशिश
गोपालगंज, अगस्त 19 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के जादोपुर रोड में एक स्कूटी सवार वकील से खुद को पुलिस बताकर उनके जेवर को उड़ाने की कोशिश की गई। वकील की सक्रियता से पुलिस बने बदमाश उन्हें छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि शह के पोस्ट ऑफिस चौक निवासी व आयकर के वकील कुमार हर्षवर्द्धन को बदमाशों ने पुलिसकर्मी बताकर रोक लिया और सोने की चेन व अंगूठी उतारने को कहा। वकील को बदमाशों की मंशा समझ में आ गई और उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बचा लिया। घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.