Gopalganj News: पीपल पर घंट बांधने से रोकने पर मारपीट, पांच पर प्राथमिकी
गोपालगंज, अक्टूबर 27 -- Gopalganj News: भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबवलिया तिवारी टोला में पीपल के पेड़ पर घंट बांधने से रोकने पर मारपीट की गयी। इस संबंध में सीमा देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें बताया है कि घटना 19 अक्तूबर की है। गांव निवासी दुबवलिया के सुदर्शन यादव, रामसागर यादव, संजय यादव और संदीप यादव हमारे खेत में पिपल के वृक्ष पर घंट बाध रहे थे। मेरे ससुर ने इसका विरोध किया। इससे नाराज आरोपितों ने उन्हें, उनके ससुर श्याम बिहारी तिवारी और बेटे को लाठी-डंडे से पीटा। इसमें उनका सिर फट गया। आरोप है कि लालू यादव ने सीमा देवी का मंगलसूत्र, झुमका और नथुनी छीन लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.