गोपालगंज, अक्टूबर 16 -- Gopalganj News: गोपालगंज। सिधवलिया थाने में पासपोर्ट सत्यापन के दौरान कथित दुर्व्यवहार को लेकर खजुरिया गांव निवासी रूपेश कुमार पांडेय ने एसपी को आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी और एक चौकीदार के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है।आवेदन में रूपेश ने नौ अक्टूबर को थाने पहुंचने के दौरान अभद्र व्यवहार और राशि मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: गोपालगंज में 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...