Gopalganj News: पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली में एक गिरफ्तार
गोपालगंज, सितम्बर 18 -- Gopalganj News: थावे। एक संवाददाता थावे मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं से कार पार्किंग के नाम पर कथित तौर पर अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, मामले में नामजद ठेकेदार चंद्रदेव चौधरी उर्फ डोमा चौधरी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित विदेशी टोला गांव निवासी अजय कुमार राम है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर थानाध्यक्ष के बयान पर थावे थाने में दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Chapra News: जलालपुर में 17 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.