गोपालगंज, जुलाई 23 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड के पांच विद्यालयों का प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय अहिरौली मुशहर टोली, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बगहवा, प्राथमिक विद्यालय सिधरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझवलिया तथा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नकटही का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, उपस्थिति और मध्याह्न भोजन योजना का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने विद्यालयों में पठन-पाठन को बेहतर बनाने, नियमित रूप से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और संचालन व्यवस्था की भी जांच की। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नकटही के नि...