गोपालगंज, जुलाई 13 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाने के कोन्हवां गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी साइकिल सवार पश्चिम चंपारण जिले के मनुआपुल थाने के गुरवलिया गांव के योगेन्द्र भगत का बेटा प्रेम भगत बताया गया है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया गया।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि साइकिल सवार प्रेम भगत अपने किसी रिश्तेदार के यहां मिलने के लिए साइकिल पर सवार होकर अपने गांव से सोमवार की सुबह चला था। वह जैसे ही नगर थाने के कोन्हवां गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह ...