गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- Gopalganj News: पर्व-त्योहारों को लेकर सदर अनुमंडल प्रशासन सतर्क गोपालगंज। आगामी पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में संबंधित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने करने पर बल दिया गया। किसी भी संभावित समस्या के प्रति सतर्क रहने की बात कही गयी। प्रशासन की ओर से सभी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। सदर एसडीएम ने सभी सदस्यों से आपसी सहयोग,...