गोपालगंज, अगस्त 21 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हिन्दुस्ताान संवाददाता। सदर अस्पताल गोपालगंज मे वैष्णव जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारिता समिति के द्वारा सदर अस्पताल परिसर की सफाई एवं वस्त्र धुलाई का कार्य किया जा रहा है । इस कार्य मे कार्यरत् जीविका दीदीयों की सहायता एवं अनुश्रवण के लिए दो पर्यवेक्षक का पद रिक्त है । इस पद के लिए चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। अभ्यर्थी न्यूनतम योग्यता 10 वीं पास होनी चाहिए। उच्च योग्यता वाले अभ्यर्थियों को वरियता दी जायेगी । इच्छुक अभ्यर्थी वैष्णव जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारिता समिति एकडेरवा गोपालगंज सदर में आगामी तीन सितंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं l यह भी पढ़ें- IGNOU छात्रों के लिए खुशखबरी, फोर्टिस हॉस्पिटल में निकली भर्ती; हर माह मिलेगा 21500 रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...