Gopalganj News: परिवहन नियमों के उल्लंघन पर 173 वाहनों का कटा चालान
गोपालगंज, अगस्त 26 -- Gopalganj News: गोपालगंज। परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के बंजारी मोड़ व आंबेडकर चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान परिवहन नियमों की अनदेखी करने वाले 173 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालकों से कुल 2 लाख 53 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन व प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर वाहनों के चालान काटे गए। कार्रवाई की जद में बाइक, कार, पिकअप वैन समेत अन्य वाहन के चालक आए। जिला परिवहन पदाधिकारी शशिशेखरम् ने बताया कि परिवहन नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनमें सबसे अधिक बाइक सवार शामिल रहते हैं। दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विभाग की ओर से पिछले सोमवार से शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.