गोपालगंज, अक्टूबर 23 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के परशुरामपुर मेला में रात्रि में आयोजित संगीत कार्यक्रम देखकर लौट रहा एक 16 वर्षीय किशोर लापता हो गया है। लापता किशोर की पहचान मरवा टोला गांव निवासी मनोज राम के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अंकित कुमार 23 अक्टूबर की अहले सुबह करीब दो बजे से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन परेशान हैं। इसके बाद परिजनों ने मांझागढ़ थाने में आवेदन देकर पुलिस से किशोर को खोजने की गुहार लगाई है। घटना के बाद से परिवार के लोग चिंतित हैं और अंकित की तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द किशोर का पता लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...