गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- Gopalganj News: हथुआ,जदयू शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा जारी सूची में हथुआ प्रखंड के मुंडेरा गांव निवासी पप्पू सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। पप्पू सिंह वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष हैं और पूर्व में बीडीसी सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। उनके मनोनयन पर समर्थकों में खुशी है। यह भी पढ़ें- जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए सुरेश सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...