Gopalganj News: पटखौली में गड्ढे से 135 बोतल बरामद
गोपालगंज, अगस्त 3 -- Gopalganj News: विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने पटखौली गांव में छापेमारी कर घर के बगल में गड्ढा बनाकर छिपाकर रखी 135 बोतल देसी शराब बरामद की। वैसे इस दौरान तस्कर रूदल राम की पत्नी गिरिजा देवी फरार होने में सफल रही। उधर, पुलिस ने मुसेहरी बाजार में नशे में धुत्त मंगल राम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक पेड़ पर छिपाकर रखी तीन बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.