गोपालगंज, सितम्बर 1 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायत शिविर में पहुंचे आमजनों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। उपस्थित वरीय पदाधिकारी ने लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में कुचायकोट प्रखंड की अहियापुर पंचायत में लगे शिविर में सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। एसडीएम ने प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई के लिए अग्रसारित करने की दिशा में आवश्यक पहल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...