गोपालगंज, जुलाई 15 -- Gopalganj News: पंचदेवरी। जिले के रिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने तीन प्रखंडों में प्रभारी बीईओ की प्रतिनियुक्ति की है। यह व्यवस्था नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार पंचदेवरी में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार को, भोरे में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार को तथा बैकुण्ठपुर में सिधवलिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार सिंह को अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त वित्तीय अधिकार सहित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे दो दिनों के भीतर नवप्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत प्रभार सौंपते हुए...