गोपालगंज, अगस्त 13 -- Gopalganj News: फोटो 28 पंचदेवरी (रिपोर्ट : निराला ओझा) जनसमस्याओं के समाधान और गरीब-भूमिहीन परिवारों के अधिकारों को लेकर खेत ग्राम मजदूर सभा भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पंचदेवरी प्रखंड के गंडक परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान खेत ग्राम मजदूर सभा भाकपा माले के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि रामनरेश राम के साथ दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने प्रखंड कार्यालय पर किया सत्याग्रह व भूख हड़तालजनसमस्याओं के समाधान धरना के बाद कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड व अंचल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें परिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र और आश्रित प्रमाण पत्र निर्धारित समय स...