Gopalganj News: पंचदेवरी में आग से दो पलानी राख, गाय समेत पांच बकरियों की मौत
गोपालगंज, अक्टूबर 2 -- Gopalganj News: (पंचदेकरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) प्रखंड के सेमरिया टोला बरवां में गुरुवार की रात करीब नौ बजे आग लगने से दो फूस की पलानी जलकर राख हो गईं। अगलगी में भरत गुप्ता की एक गाय और तीन बकरियों की मौत हो गई। वहीं, पड़ोसी सरल गुप्ता की दो बकरियां भी आग की चपेट में आ गईं।
पीड़ित परिवारों का सामान नष्ट दोनों परिवारों के अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई समेत घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया गया कि बइसिया चौराहे से बरवा जाने वाली मुख्य सड़क किनारे भरत गुप्ता फूस की पलानी बनाकर रहते थे। उनके बगल में सरल गुप्ता की भी पलानी थी। रात में भरत की पलानी से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, आग विकराल रूप ले चुकी थी और देखते ही देखते दूसरी पलानी भी इसकी चपेट में आ गई।
गाय को बचाने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.