Gopalganj News: पंचदेवरी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला जख्मी
गोपालगंज, जुलाई 8 -- Gopalganj News: पंचदेवरी। कटेया थाना क्षेत्र के भृंगीचक गांव में बुधवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान गांव निवासी जलेश्वर सिंह की पत्नी सरली देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सरली देवी अपने घर में बैठी थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने के प्रभाव क्षेत्र में आने से उन्हें करंट का तेज झटका लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ीं। शोर सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार महिला का उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों में चिंता का माहौल है, वहीं गांव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.