Gopalganj News: पंचदेवरी-भटनी रेलखंड के लिए हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसमर्थन
गोपालगंज, जुलाई 29 -- Gopalganj News: पंचदेवरी से भटनी तक प्रस्तावित रेलखंड के निर्माण की मांग को लेकर शुरू किए गए हस्ताक्षर अभियान को क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
हस्ताक्षर अभियान की गतिविधियाँ बुधवार की देर शाम तक करीब तीन हजार लोगों ने रेलखंड निर्माण के समर्थन में हस्ताक्षर कर अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। मंगलवार को बहेरवा में समाजसेवी सुधांशु पांडेय के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और पंचदेवरी-भटनी रेलखंड के निर्माण की मांग का समर्थन किया। क्षेत्र में रेल सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर चलाया जा रहा यह अभियान 10 अगस्त तक जारी रहेगा। अभियान के तहत पंचायतों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से हस्ताक्षर कराकर रेल परियोजना के समर्थन में जनमत तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.