Gopalganj News: पंचदेवरी के नए प्रभारी बीईओ बने विकास कुमार
गोपालगंज, जुलाई 16 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड के नए प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार ने गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों ने उन्हें बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने नए प्रभारी बीईओ का अभिनंदन करते हुए प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई। वहीं विकास कुमार ने सभी शिक्षकों एवं कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सरकारी निर्देशों का समयबद्ध पालन उनकी प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- डीपीओ को मिला बीईओ का अतिरिक्त प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.