Gopalganj News: निरीक्षण में आंगनबाड़ी केन्द्र में महज 11 बच्चे मिले
गोपालगंज, अगस्त 14 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l एक संवाददाता । शुक्रवार को बंगरा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-66 के औचक निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई। बीडीओ वैभव शुक्ला ने सुबह 10:35 बजे केंद्र का निरीक्षण किया तो नामांकित 32 बच्चों में महज 11 बच्चे उपस्थित मिले। इनमें भी सिर्फ चार बच्चे पोशाक में थे। निरीक्षण के दौरान सेविका इन्द्रावती देवी और सहायिका चुनिया देवी मौजूद थीं। लेकिन दोनों ने विभागीय परिधान नहीं पहन रखा था। केंद्र पर बच्चों के लिए पोषाहार भी उपलब्ध नहीं मिला। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि अंडा वितरण दिवस होने के बावजूद बच्चों को अंडे नहीं बांटे गए थे। केंद्र पर खाना नहीं बनने के सवाल पर सेविका ने बताया कि गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण घर से खाना पकाकर लाया जाता है। हालांकि, निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.