Gopalganj News: निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 250 मरीजों की जांच
गोपालगंज, सितम्बर 25 -- Gopalganj News: हथुआ, एक संवाददाता प्रखंड के सिंगहा टोला बसडिला गांव में समाजसेवी स्व. वंशीधर सिंह की स्मृति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 250 मरीजों की आंख,दांत,हृदय,मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क जांच कर दवाएं और परामर्श दिया गया। शिविर के आयोजक डॉ.मंजीत कुमार और पर्यावरण मित्र डॉ.सत्य प्रकाश ने पहुंचे चिकित्सकों को पौधा भेंट कर स्वागत किया। शुभारंभ से पहले सभी डॉक्टरों ने पौधारोपण भी किया। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिमा प्रियांशु, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमकुम,डॉ. ममता,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज कुमार,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार,वैद्य रंजीत समेत कई चिकित्सकों ने सेवा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.