Gopalganj News: नाबालिग को मरे सांप से पीटा, नकदी-मोबाइल छीना
गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- Gopalganj News: भोरे। जगतौली ओपी के बंधुछापर गांव में नशे में धुत युवकों ने 15 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान मरे हुए सांप से भी उसकी पिटाई की गई। मामले में किशोर की मां सरोज देवी ने सन्नी पांडेय और बुचकून सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार लकी पांडेय मोबाइल बनवाने लामीचौर बाजार जा रहा था। बंधुछापर ब्रह्मस्थान के पास दोनों आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि बुचकून सिंह ने मरे सांप से भी उसे पीटा। इस दौरान मोबाइल रिपेयरिंग के लिए रखे 1800 रुपए और मोबाइल छीन लिया गया। दोनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.