Gopalganj News: नव पदस्थपित बीईओ को प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया सम्मानित
गोपालगंज, जुलाई 29 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड संसाधन केंद्र पंचदेवरी में बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह समारोह में नवपदस्थ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार को शिक्षकों ने अंगवस्त्र, बुके और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ पदाधिकारी का स्वागत करते हुए प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवपदस्थ बीईओ के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.