Gopalganj News: नवादा परसौनी गांव में ट्रक और स्कूली वैन की टक्कर में 13 छात्र-छात्राएं जख्मी
गोपालगंज, अगस्त 21 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव के समीप शुक्रवार को ट्रक और स्कूली वैन की आमने-सामने टक्कर में 13 छात्र-छात्राएं जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए उचकागांव और मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें गंभीर रूप से जख्मी वैन चालक और तीन बच्चों को मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे का कारण बताया जाता है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के जगरनाथा बाजार स्थित एक निजी स्कूल में छुट्टी होने के बाद वैन चालक करीब 16 बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने के लिए निकला था। रास्ते में तीन-चार बच्चों को उनके घर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.