गोपालगंज, सितम्बर 5 -- Gopalganj News: गोपालगंज। बच्चों को रोचक और गतिविधि आधारित तरीके से पढ़ाने वाले जिले के 15 उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में डीएम समीर सौरभ और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने चयनित शिक्षकों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम सहित अन्य पदाधिकारियों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर की। यह भी पढ़ें- पढ़ाने के अनूठे अंदाज़ और नवाचार से जीता राष्ट्रीय पुरस्कारसम्मानित शिक्षकों की सूची समारोह में छात्राओं के स्वागत गीत ने गुरुजनों के सम्मान और विद्यार्थियों की कृतज्ञता का भावपूर्ण अहसास कराया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शिक्षक सम्मान के लिए जिले के विभिन्न वि...