Gopalganj News: नवसृजित प्राथमिक विद्यालय निमुईया के करीब पहुंचा गंडक का कटाव
गोपालगंज, अक्टूबर 4 -- Gopalganj News: मांझागढ़ । प्रखंड में बाढ़ का पानी घटने के साथ ही निमुईया पंचायत में गंडक नदी का कटाव तेज हो गया है। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय निमुईया के समीप तेजी से हो रहे कटाव से विद्यालय के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। कटाव इसी तरह जारी रहा तो विद्यालय का भवन कभी भी गंडक नदी की धारा में समा सकता है। विद्यालय के करीब पहुंच चुके कटाव को लेकर दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल है। बाढ़ के दौरान विद्यालय परिसर में भी पानी पहुंच गया था। अब पानी घटने के बाद नदी की तेज धारा विद्यालय के समीप की जमीन को लगातार काट रही है। ग्रामीणों के अनुसार कटाव की रफ्तार को देखते हुए यदि तत्काल बचाव कार्य नहीं किया गया तो विद्यालय को बचाना मुश्किल हो सकता है। इससे विद्यालय भवन के साथ आसपास के क्षेत्र पर भी खतरा बढ़ गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.