Gopalganj News: नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट
गोपालगंज, सितम्बर 26 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नेपाल के तराई क्षेत्र और सीमावर्ती जिलों में अत्यधिक बारिश की आशंका को देखते हुए जिले में नदियों के जलस्तर पर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने और आवश्यक संसाधन तैयार रखने का निर्देश दिया है। बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली, मांझा, गोपालगंज और कुचायकोट के संभावित प्रभावित इलाकों में माइकिंग कराने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। राजस्व कर्मियों और पंचायत सचिवों को क्षेत्र में तैनात कर नियमित सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है। आवश्यकता के अनुसार एसडीआरएफ की तैनाती भी की जाएगी। प्रशासन ने पेयजल, शौचालय, बिजली, दवाएं, एंटी स्नेक वेनम और पशुचारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ सड़कों व पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.