Gopalganj News: धूमनगर में बंद घर का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
गोपालगंज, जुलाई 14 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड के धूमनगर गांव में मंगलवार की दोपहर बाद बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पंचदेवरी पिकेट प्रभारी अरुण प्रकाश मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार धूमनगर निवासी फूलमती देवी मंगलवार को अपने घर में ताला बंद कर किसी काम से बाहर गई थीं। शाम को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से 25 हजार रुपये नकद, जेवरात तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.