Gopalganj News: धान की रोपनी कर लौट रहे साइकिल सवार किसान की स्कॉर्पियो के धक्के से मौत
गोपालगंज, जुलाई 7 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दीघवा टोला गांव में मंगलवार की सुबह धान की रोपनी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे एक किसान की स्कॉर्पियो के धक्के से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक स्व. सूबा लाल प्रसाद के 60 वर्षीय बेटे आनंद प्रसाद थे। घटना की सूचना मिलने के बाद बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया।
परिवार की जानकारी घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह साइकिल पर सवार होकर मंगलवार की सुबह गांव में स्थित अपने खेत में धान की रोपनी करने के लिए गए हुए थे। रोपनी होने के बाद में वापस घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.