Gopalganj News: दो बाइक की टक्कर में युवक घायल
गोपालगंज, अक्टूबर 14 -- Gopalganj News: भोरे। स्थानीय भोरे बाजार में स्थित एक बैंक से रुपए निकालकर मां के साथ घर लौट रहे युवक की बाइक में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक अपनी बाइक सहित फरार हो गया। जख्मी युवक थाने के नोनियाछापर गांव का दीपक शर्मा है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने जख्मी युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.