गोपालगंज, अगस्त 13 -- Gopalganj News: फुलवरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के छत्तू बथुआ गांव के समीप फुलवरिया-बथुआ बाजार मुख्य सड़क पर बुधवार को तेज गति से आ रही दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना में दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जख्मी लोगों में छत्तू बथुआ गांव निवासी इस्तखार मियां और फुलवरिया गांव निवासी केदार साह शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। भूमि विवाद में दो जख्मी फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र के दुबे बतरहां गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई। इसमें गांव निव...