Gopalganj News: दो पंचायतों में आशा बहाली में अनियमितता का आरोप
गोपालगंज, सितम्बर 13 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड की दो पंचायतों में आशा कार्यकर्ता की बहाली में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है। एक मामले में चिउटाहां पंचायत के लोजपा अध्यक्ष सुदामा मांझी ने बीडीओ को आवेदन सौंपा है। जिसमें कहा है कि चिउटाहां पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित केंद्र संख्या 154 पर नई आशा कार्यकर्ता की बहाली की गई है। चयनित अभ्यर्थी पोषक क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर रहती हैं। बहाली को लेकर न तो आमसभा आयोजित की गई और न ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई। वहीं, दूसरे मामले में दिघवा दुबौली उत्तर पंचायत के उप मुखिया लगन रावत ने बीडीओ को शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि वार्ड संख्या आठ के मठिया गांव में भी आशा कार्यकर्ता की बहाली में नियमों का उल्लंघन किया गया है। इस संबंध में स्थानीय सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.