गोपालगंज, सितम्बर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के जादोपुर रोड में स्थित अंकिता होटल में देह व्यापार की सूचना हुई छापेमारी के दौरान छह लड़कियों व आठ लड़कों के पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार किए कुक को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। न्यायिक हिरासत में भेजा गया होटल का कुक हथुआ थाने के राचन्द्र गांव का उपेन्द्र यादव बताया गया है। मामले में नगर थाने के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह के बयान पर होटल के मालिक व विश्वंभरपुर थाने के सलेहपुर गांव के निवासी पूर्व मुखिया अवधेश सिंह, मैनेजर व विश्वंभरपुर थाने के ही सलेहपुर गांव का निवासी धनंजय सिंह व कुक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुक को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद नगर थाने की पुलिस अब मामले में होटल के मालिक व मैनेजर को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है।

देह व्यापार की...