Gopalganj News: दुर्व्यवहार के विरोध में सफाई कर्मियों का फूटा गुस्सा, किया विरोध प्रदर्शन
गोपालगंज, जुलाई 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने शनिवार की सुबह सहकर्मी के साथ कथित दुर्व्यवहार और पुलिस कार्रवाई में देरी के विरोध में सफाई कार्य ठप कर दिया। झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे सफाईकर्मियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
सफाई कार्य ठप सफाईकर्मियों ने बताया कि शुक्रवार को थावे रोड स्थित घोष पेट्रोल पंप के समीप नाला सफाई का कार्य चल रहा था। इस दौरान नाले का स्लैब हटाने को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने सफाई जमादार पिंकी देवी और जेसीबी चालक के साथ गाली-गलौज, दुर्व्यवहार और धमकी दी। घटना की सूचना अनुसूचित जाति-जनजाति थाना को दी गई, लेकिन अगले दिन तक कोई कार्रवाई नहीं होने से कर्मियों में आक्रोश फैल गया। हड़ताल पर उतरे कर्मियों ने कहा कि जब तक दोषियों के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.