गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- दुर्गापूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा की तैयारी Gopalganj News: गोपालगंज, दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों में बिजली व अग्निशमन विभाग के कर्मियों की तैनाती की गई है। आपात स्थिति में तत्काल संपर्क करने के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मियों के मोबाइल नंबर पंडालों में प्रदर्शित किए जाएंगे। अगलगी की घटनाओं से निबटने के लिए पूजा समितियों को पंडालों में पानी से भरे ड्रम, अग्निशामक सिलिंडर सहित अन्य जरूरी उपकरण रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, अग्निशमन कर्मियों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने को कहा गया है। दशहरा मेले के दौरान दोनों अनुमंडलों और सभी थाना क्षेत्रों में तैनात अग्निशमन वाहनों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। आपात स्थिति से निबटने ...