गोपालगंज, सितम्बर 5 -- Gopalganj News: फुलवरिया। श्रीपुर थाने के दुबे बतरहां गांव में गुरुवार रात दो घरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज की। गृहस्वामी भृगुनाथ तिवारी की पत्नी गौतम देवी और पंचानंद मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों मामलों में 6-7 अज्ञात चोरों को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि चोरों की पहचान कर ली गई है। एक सप्ताह में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात चोरों ने दोनों घरों को निशाना बनाते हुए करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली थी। चोर खिड़की के सहारे छत पर पहुंचे और घर...