गोपालगंज, अगस्त 22 -- Gopalganj News: दिव्यांग प्रमाण पत्र को ले हुई जांच बरौली। एक संवाददाता प्रखण्ड परिसर में दिव्यांग बच्चों के सहायक उपकरण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए जांच हुआ। जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 52 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ तथा सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए 59 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ। मौके पर प्रभारी बीईओ, प्रखंड साधन सेवी समावेशी शिक्षा, संसाधन शिक्षक एवं जिला से आए पांच डॉक्टर आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मेडिकल असेसमेंट कैंप में 40 दिव्यांग बच्चों के बने प्रमाण-पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...