गोपालगंज, अक्टूबर 2 -- Gopalganj News: बरौली। सिधवलिया थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से दस वर्षीया बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका गांव के मुश्ताक अली की बेटी जुगनू परवीन थी। बताया जाता है कि जुगनू सुबह घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। जुगनू ने परिजनों को सांप के काटने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए। इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...