Gopalganj News: दक्षिण अफ्रिका भेजने के नाम पर तीन सौ लोगों से ठगे तीन करोड़ रुपए
गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- Gopalganj News: गोपालगंज। दक्षिण अफ्रिका में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर विदेश भेजने वाली एक फर्जी कंपनी ने तीन सौ बेरोजगार लोगों से करीब तीन करोड़ रुपए ठग लिए। मामले में रुपए की ठगी करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए पीड़ितों ने नगर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पीड़ितों में शामिल थावे थाने के बढ़ईहाता रामचन्द्रपुर टोला गांव के चंदेश्वर राम ने पुलिस को बताया है कि फेसबुक पर विदेश भेजने वाली एक कंपनी का प्रचार आया था। प्रचार में शहर के जादोपुर रोड में स्थित उक्त कंपनी के ऑफिस के बारे में चर्चा की गई थी। इसके बाद उनके साथ कई अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जहां मकान मालिक से कंपनी के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने एग्रीमेंट कर ऑफिस किराए पर देने की बात कही। इसपर लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.