गोपालगंज, सितम्बर 3 -- Gopalganj News: थावे। थावे सब्जी मंडी से 21 अगस्त को दुकानदार की बाइक चोरी हो गई। मामले में गजाधर टोला गांव निवासी मुखदेव प्रसाद यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बाइक कपड़ा दुकान के सामने खड़ी कर सब्जी की दुकान खोलने चले गए। लौटने पर बाइक गायब मिली। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। थावे में तीन युवकों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई थावे। स्थानीय पुलिस ने बुधवार की देर रात बेदूटोला मोड़ के पास से तीन युवकों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों में नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ वार्ड 23 निवासी धीरज कुमार व मुकेश बॉसफोर तथा तुरकाहा वार्ड चार निवासी सुनील कुमार शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: रात्रि गश्ती में...