Gopalganj News: थावे में मां सिंहासनी के महाभोग प्रसाद पाने को उमड़ी आस्था
गोपालगंज, अक्टूबर 18 -- थावे मंदिर में खिचड़ी महाभोग Gopalganj News: गोपालगंज। थावे में सोमवार की शाम मां सिंहासनी का दरबार खिचड़ी महाभोग की सोंधी खुशबू से महक उठा। महाअष्टमी पर मां को खिचड़ी का महाभोग अर्पित किया गया। महाभोग का प्रसाद पाने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक भक्त कतार में लगकर प्रसाद ग्रहण करते रहे। महाभोग की तैयारी मंदिर समिति के सदस्यों ने शाम चार बजे से ही शुरू कर दी थी। बासमती चावल, शुद्ध घी, अरहर, मूंग और चना दाल सहित अन्य सामग्री से खिचड़ी तैयार की गई। विधि-विधान से मां को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ। प्रसाद पाने को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखा। मां के जयकारों और श्रद्धालुओं की आस्था से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिर के मुख्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.