Gopalganj News: थावे में फाइनेंस कर्मी की बाइक चोरी
गोपालगंज, अगस्त 20 -- Gopalganj News: थावे। थावे में बीते 10 अगस्त को फाइनेंस कर्मी की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। मामले में मुजफ्फरपुर निवासी फाइनेंस कर्मी भारतेन्दु कुमार के आवेदन पर घटना के दस दिन बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार भारतेन्दु कुमार थावे मुखीराम स्कूल के गेट नंबर दो के समीप भारत फाइनेंस कार्यालय के नीचे बाइक खड़ी कर कार्यालय में चले गए थे। कुछ देर बाद कार्यालय से बाहर आए तो बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चोरों की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.