गोपालगंज, अगस्त 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। प्रसिद्ध थावे मां दुर्गा मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों को अब और गति देने की तैयारी है। शनिवार को मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का डीएम समीर सौरभ ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की भौतिक प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को काम में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण कार्य जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, थावे मंदिर विकास समिति समीर सौरभ के निर्देश पर अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी मंदिर परिसर में निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सचिव-सह-अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रेरणा सिंह के अलावा पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंता, सहायक एवं कनीय अभियंता, संबंधित संवेदक समेत अन्य अधिकारी...