Gopalganj News: थावे के खानपुर अजमत से 9 साल का बच्चा सात दिनों से लापता
गोपालगंज, जुलाई 12 -- Gopalganj News: थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव से पिछले सात दिनों से लापता नौ वर्षीय बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। उसके पिता संतोष राम ने थावे थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र की खोजबीन कराने की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनका पुत्र आदित्य कुमार गत 7 जुलाई से लापता है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Amroha News: 11 वर्षीय बालक घर से लापता, परिजन व पुलिस तलाश में जुटीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.