Gopalganj News: तूफान 'अर्नब' से बिगड़ेगा मौसम, अगले तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
गोपालगंज, अक्टूबर 27 -- Gopalganj News: गोपालगंज। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के संभावित असर से गोपालगंज में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। 29 से 31 अक्टूबर तक मौसम प्रभावित रह सकता है। शुक्रवार को अति भारी बारिश की आशंका है, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं। इधर, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 44 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञान केंद्र ने आशंका जाहिर किया है कि खराब मौसम से खेतों में खड़ी धान की फसल और कटाई के लिए तैयार उपज को नुकसान पहुंच सकता है। यह भी पढ़ें- एमपी में तूफान अर्नब का असर; 31 अक्टूबर तक किन जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी? तेज हवा से कमजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.