Gopalganj News: तीज की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
गोपालगंज, सितम्बर 12 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता हरितालिका तीज को लेकर हथुआ नगर पंचायत क्षेत्र के बाजारों में शनिवार को रौनक दिखी। हथुआ के मुख्य बाजार,गोपालमंदिर गेट से लेकर जलेबिया मोड़ तक तीज की खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय दुकानदार अंशु जायसवाल ने बताया कि सुबह से ही साड़ी, लहंगा,शृंगार, मेहंदी, फल-फूल और पूजा सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की कतार लगी रही। हरितालिका तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में आईं महिला ग्राहकों ने बताया कि पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला यह व्रत उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हरतालिका तीज को लेकर बेड़ो बाजार में बढ़ी रौनक यह भी पढ़ें- Mirzapur News: हरतालिका तीज की खरीदारी करने के लिए बाजारों में चहल-पहल यह भी पढ़ें- तीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.