Gopalganj News: तीखी धूप ने झुलसाया, कल बारिश की उम्मीद
गोपालगंज, अगस्त 21 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले में शुक्रवार को सुबह से निकली तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। जिले के कुछ इलाकों में चंद मिनटों के लिए बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इससे उमस और गर्मी से खास राहत नहीं मिली। पिछले करीब एक सप्ताह से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण मौसम में गर्मी और उमस का असर लगातार बना हुआ है।
गर्मी के प्रभाव शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि गर्मी का अहसास 47 डिग्री सेल्सियस जैसा रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में पूर्व-उत्तर दिशा से 13 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से परेशान रहे और जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.