गोपालगंज, अगस्त 10 -- Gopalganj News: पंचदेवरी। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सोमवार को पंचदेवरी प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसरों में तिरंगे की रंगोली सजाई गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरे दिन स्कूलों में देशभक्ति का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- स्कूलों में आयेाजित प्रतियोगिताओं में दिखा देशभक्ति का रंग विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम प्रखंड के सरस्वती शिक्षा निकेतन मॉडल स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छितौना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेहरूआ कला, मध्य विद्यालय भठवा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खालगांव, प्राथमिक विद्यालय मंझरिया, नकटहीं, सिधारिया, नंदपट्टी, इन्दरपट्टी, उत्क्रमित मध्य विद्याल...